राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/ कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग में रविवार को ग्रामीणों ने साइकिल चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ करने परआरोपी एक और व्यक्ति के शामिल होना बताया जिस पर पुलिस उसको भी कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रामबर बुजुर्ग निवासी प्रहलाद यादव की साइकिल एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई थी कि अचानक अपनी साइकिल देखे तो उक्त सायकिल चालक को दौड़ाकर पकड़ लिए पूछताछ करने पर व्यक्ति अपना नाम रामअधार प्रसाद ग्राम- धनौजी ,थाना -रामकोला जिला -कुशीनगर बताया। उसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।मौके पर जूट ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया । महीनों से गायब हुई दर्जन भर साइकिलों पर रामकोला पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर नाराजगी जाहिर की। रामकोला पुलिस द्वाराकार्यवाही के आश्वासन पर सायकिल चोर को पुलिस के हवाले किया। मौके पर पहुंची रामकोला पुलिस ने ग्रामीणों के समक्ष पूछ-ताछ करने पर आरोपी ने अपने गांव के ही विनोद पुत्र फेकू को शामिल बताया।स्थानीय पुलिस ने तत्काल दबिस देकर दूसरे आरोपी विनोद को भी पूछ-ताछ के लिए साथ ले गयी। पुलिस चोरी की साइकिल बरामद कर मिले तहरीर के अनुसार कार्यवाही में जुटी हुई है।
इस संबंध में एसओ रामकोला करुणेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नही है। वीआईपी ड्यूटी में हूँ।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…