दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। बुधवार को उनके घर लड़की ने जन्म लिया। इसकी जानकारी खुद तिवारी ने ट्वीट के जरिए दी। अपने ट्वीट में भाजपा नेता ने कहा कि उनके घर नन्ही परी आई है। इस खुशखबरी के बाद तिवारी को ट्विटर पर बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। लोगों ने बच्ची को ढेर सारा प्यार और आशिर्वाद दिया है। मनोज तिवारी नेता के साथ भोजपुरी के प्रतिष्ठित लोक गायक और अभिनेता भी हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।भाजपा ने दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव तिवारी के नेतृत्व में लड़ा था लेकिन इस चुनाव में उसे सफलता नहीं मिल पाई।बिहार विधानसभा चुनाव में तिवारी ने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…