News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब गुवाहाटी और कुशीनगर की हुई इंटर-क्लब मीटिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2022  |  9:04 PM

471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब गुवाहाटी और कुशीनगर की हुई इंटर-क्लब मीटिंग

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी के दो अलग-अलग प्रांतों असम के रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो, डिस्ट्रिक्ट – 3240 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘ इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग ‘का आयोजन होटल नंदन, गुवाहाटी (असम) में किया। इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो के सचिव रवि शंकर दत्ता एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया तथा आपस मे रोटरी फ्लैग का आदान- प्रदान किया। दोनों क्लबों ने अपने रोटरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो के सचिव रवि शंकर दत्ता द्वारा रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों को असमिया गमछा देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो के सचिव रवि शंकर दत्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश मंगलुनिया, रंजीता लाईमेयुम एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली, निदेशक अरुण कुमार वर्मा के अलावा वरिष्ठ शिक्षक भगवंत कुमार सिंह, प्रभात कुमार चतुर्वेदी, मनोज कुमार सिंह, पयोदकांत मिश्र, ध्रुव नारायण सिंह, अशोक कुमार गोंड, अरविंद कुमार सिंह एवं अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking