कुशीनगर। जनपद के विसुनपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक पुलिया पर कुछ योजना बना रहे दो शातिर अभियुक्तों को दो अदद अबैध असलहे के साथ दबोचने में कामयाब हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा बैकुण्ठपुर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों पंकज उर्फ चमन पुत्र त्रिवेणी साकिन गोबरहा थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर,दिलशाद अहमद उर्फ गोल्डेन उर्फ गोलू पुत्र हजरत अली साकिन पुरवारी मछहा ग्राम पंचायत डीह पकड़ी थाना भितहा जनपद प0 चम्पारन (बिहार) को एक अदद देशी रिवाल्वर .38एम.एम व एक अदद देशी कट्टा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-120/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पकंज उर्फ चमन तथा मु0अ0सं0 121/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम दिलशाद अहमद पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जरिये मुखबिर सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना विशुनपुरा को जरिये मुखबीर सूचना मिली की बैकुंठपुर पुलिया के पास दो सन्दिग्ध व्यक्ति बहुत समय से बैठे है, जो किसी कार्य की योजना तैयार कर रहे है। जिनकी भूमिका संधिग्ध प्रतीत हो रही है। सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष ने उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव .उ0नि0 विमलेश कुमार गुप्ता .हे0का0 शिव जी यादव ,हे0का0 शशिकान्त यादव .हे0का0 धनन्जय राय .का0 चन्दन कुमार .का0 बृजेश यादव को साथ लेकर बताये गये स्थान पर घेराबन्दी कर उक्त दोनों लोगो को दबोचने में सफल हुये।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…