पर्यावरण दिवस /कुशीनगर
न्यूज अड्डा, कुशीनगर
“प्रकृति संरंक्षित तो मानवीय जीवन सुरक्षित” ऐसे ही संदेशो के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से आज शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वामा सारथी उ0प्र0 पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोशिऐशन के निर्देशन में अध्यक्षा श्रीमती कुसुम मिश्र के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को सार्थक करते हुए वृक्षारोपण किया गया तथा पुलिस लाइन्स कुशीनगर में पुलिस परिवार सहित प्रशिक्षणाधीन रिक्रूटो / पुलिस कर्मियों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उनसे भी वृक्षारोपण कराया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़, पौधो, हवा, जल सभी को बचाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सभी के द्वारा मास्क धारण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती कुसुम मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह सहित श्रीमती विभा पांडेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रतिसार निरीक्षक श्री ओमप्रकाश यादव, श्री ओंकार दुबे एसआई एपी व अन्य पुलिस कर्मीचारीगण मौजूद रहे ।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…