News Addaa WhatsApp Group Join करें

संविदा कर्मियों ने काला पट्टी बांध अपनी कर्तब्यों का पालन किया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 6, 2020  |  4:21 PM

1,628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संविदा कर्मियों ने काला पट्टी बांध अपनी कर्तब्यों का पालन किया WhatsApp
Responsive image

कालापट्टी बांध कर अपने कर्तव्यों को निभाया

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

NewsAddaa
मो. अजहर

कुशीनगर : आज एन एच एम संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी धरना का आयोजन प्रदेश कमेटी के आह्वान पर किया गया है l इस धरने में अपने काम को करते हुए धरना किया। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में करीब 80 हजार एन एच एम संविदा कर्मी और 2 लाख आशा बहुयें 2014 से अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किये और लाठियाँ भी खाए लेकिन सरकार द्वारा केवल आश्वासन ही दिया गया, परंतु अभी तक लाभ से वंचित रहे। इसी क्रम में कुशीनगर के एन एच एम संविदा कर्मियों ने जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय के आह्वान पर जिले में धरना सफल हुआ ।
कोविड 19 जैसी महामारी में भी NHM संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी अग्रणी भूमिका को निभाते हुए आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर जन समुदाय की सेवा और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। फिर भी उक्त महामारी में शहीद चिकित्सकों/ पैरामेडिकल अथवा अन्य कर्मचारियों को सरकार द्वारा घोषित राशि का ही सहारा है अन्य कोई इंश्योरेंस या लाभ मिशन निदेशक स्तर से इन संविदा कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हैं। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। और संवेदनहीनता की भावना प्रचुर होती जा रही है। कि संविदा कर्मचारियों का कम वेतन व कम सुविधाओं के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किस प्रकार किया जाए। एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया कार्य। एनएचएम संविदा कर्मियों की प्रमुख मांगे नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन एवम रिजवी कमेटी लागू करना। आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा पर कार्य कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर, 108 तथा 102 एवम अन्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों उत्पीड़न पर रोकथाम लगाना, आशा बहुओं को उचित मानदेय दिया जाना प्रमुख है। इस धरने में डॉ संजय सिंह, डॉ सुभाष यादव, डॉ दिलीप गुप्ता, डॉ शिप्रा मिश्र, लड्डू यादव , वीरेंद्र शर्मा , सौरभ समीर तिवारी, इम्तेयाज, डॉ सी पी चंद्रा
डॉ रोहित, रितेश तिवारी, डॉ पवन बहादुर, डॉ भूपेन्द्र आदि सभी एएनएम संविदा कर्मी शामिल रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking