राज पाठक
सपहा (कुशीनगर):- नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति सितंबर माह के अंतिम रविवार को संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के नेतृत्व में कसया नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद जी, गांधी जी, शहीद स्मारक स्थल व अमिय त्रिपाठी जी के प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई करते हुए भावांजलि भेंट किया।

साफ सफाई करने वालों में इन्द्र मिश्र,आशुतोष मिश्र,अजय पांडेय,राजन जायसवाल, डॉ0 अनिल सोनी,अशोक गुप्त, घनश्याम जायसवाल इत्यादि सम्मिलित रहे।जानकारी इस दौरान अमिय चौक से गुजर रहे भाजपा नेता व समाजसेवी ओम प्रकाश जायसवाल की नजर साफ सफाई कर रहे नयी दिशा के सदस्यों पर पड़ी और उन्होंने अपनी गाड़ी रोकते हुए पास आकर सदस्यों का उत्साहवर्धन किया एवं अगली बार से कार्यक्रम में सहभागिता की बात कही।

उन्होंने कहा की आज के व्यस्त जीवन में जब व्यक्ति के पास अपनों के लिए समय नही है ऐसे में नयी दिशा द्वारा शहीद स्थलों व प्रतिमाओं के संरक्षण का कार्य अनुकरणीय है। हम सबको इससे सीख लेनी चाहिए।
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…
खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…
हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…