News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएम योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2020  |  9:17 AM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएम योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा लोगों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। सीएम की तरफ से जारी शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस इसी का द्योतक है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

भरोसा जताया कि प्रदेश में अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन वैद्यगण भगवान धन्वंतरि का पूजन करते है। सर्वविदित है कि अच्छे स्वास्थ्य के माध्यम से ही सुख एवं समृद्धि पायी जा सकती है। इसलिए धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अर्थ के साथ अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज निर्मित हो सके।
इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन ने मुख्यमंत्री योगी के साथ राजभवन में भगवान धनवन्तरि की प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने यहां लिखा कि “धनतेरस के अवसर पर राजभवन परिसर में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा स्थापना व आयुर्वेद से संबंधित प्रदर्शनी अत्यंत रोचक एवं प्रेरणास्पद है। मा. राज्यपाल महोदया के सान्निध्य में यह कार्यक्रम अत्यंत महत्व का हो गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking