सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के महुआरी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम 7:30 बजे चिकित्सक घनश्याम सिंह की कार को बस ने ठोकर मार दी।जिससे डॉक्टर की गाड़ी क्षत्रिग्रस्त हो गई।गनीमत रही कि कार चालक बच गए।
बताते चलें कि घनश्याम सिंह जो सुकरौली में तैनात है शाम को पोस्टमार्टम ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।तभी UP57 T 8151 नंबर की अनुबंधित बस ने महुआरी के समीप ओवरटेक करते हुए ठोकर मार दी।जिससे कार का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चिकित्सक बाल बाल बच गए।इस घटना के बाद चिकित्सक ने सुकरौली चौकी प्रभारी को तहरीर देकर बस के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
कुशीनगर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर…
कुशीनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भारत संकल्प…
हाटा/कुशीनगर। हाटा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख …