News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पशु अरोग्य मेले का हुआ आयोजन, जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 10, 2021  |  5:38 PM

979 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पशु अरोग्य मेले का हुआ आयोजन, जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद। WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर।विकासखंड सुकरौली के ग्राम चिलुआ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें पशुओं का पंजीकरण कराया गया और पशुओं की सामान्य चिकित्सा की गई।मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील संयोजक हाटा सुरेंद्र यादव जी ने फीता काटकर किया। पशु चिकित्साधिकारीसुकरौली ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार ने बताया कि पशु पालन विभाग का प्रयास सदैव पशुपालकों की सहायता करने का रहता है।
आज का यह कार्यक्रम पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा पशुओं की समस्या को निस्तारित करने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।गौवंश आश्रय बनाकर अब तक गौवंश के प्रति इस प्रकार के प्रयास पहले कभी नहीं किये गए हैं। उन्होंने बताया कि गौवंश से लोगों की धार्मिक भावना जुड़ी हुई है। वर्तमान सरकार द्वारा गौवंश आश्रय स्थल पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बहुमूल्य उपहार सिद्ध हुआ है। जनपद में गौवंश आश्रय स्थल में पशुओं के संरक्षण हेतु विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं। इस पुण्य कार्य में आप सभी का सहयोग अति आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने कहा कि परम पूज्य महाराज जी की सरकार की योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने को हम हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। पूज्य महाराज जी की सरकार में गौ आश्रय स्थल बनाया गया जहां गौवंश को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में पशुओं को निःशुल्क दवा वितरण किया गया।मेला में डॉ विनय कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुशीनगर ,अन्नपूर्णा गर्ग मुख्यविकास अधिकारी कुशीनगर,डॉ रिजवान अंसारी पशु चिकित्साधिकारी सुकरौली के साथ हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक सुकरौली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking