News Addaa WhatsApp Group

हाटा: रासेयो द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेवियों ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के दौरान वंदेमातरम का गायन किया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 4, 2021  |  4:11 PM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: रासेयो द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेवियों ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के दौरान वंदेमातरम का गायन किया

हाटा/कुशीनगर | राजकीय महाविद्यालय ढाढा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दुसरे दिन का आयोजन स्वामी विवेकानंद नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ चैतन्य कुमार ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार व जनसहभागिता हेतु वंदेमातरम का गायन किया।
गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन प्राचार्या डॉ ऊषा किरण शर्मा ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार में सर्व प्रथम स्वयं सेवियों को तिरंगे झंडे को सलामी देकर वंदेमातरम का गायन किया। तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाल कर महोत्सव के प्रति जागरूक किया।
बौद्धिक सत्र में डा अजय राय ने नई शिक्षा नीति 2020 अनुशंसा व चुनौतियां विषय पर चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन डा देवेश मणि त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान डा आर के श्रीवास्तव,डा मनमोहन कृष्ण उपाध्याय, डा अनीता गौतम, डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी,डा कुंजलाल, डा संजय खरवार, डा अजय राय, डा दिलप्रीत कौर,डा रतनलाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका विनीता चौधरी, अंकिता दूबे,पूनम लता गुप्ता, शिक्षक देवेंद्र मिश्र, योगेश कुमार, मोहित कुमार, राजेश, हरिकेश बहादुर सहित स्वयं सेवक सेविकाए उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर...

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking