हाटा/कुशीनगर | मंगलवार को पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण महा अभियान प्रारम्भ हो रहा है। जिसके अन्तर्गत हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्थानीय विधायक पवन केडिया ने फीता काटकर 18 प्लस वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को हराना है तो वैक्सीनेशन करवाना है एवं इसके साथ ही साथ सतर्कता और सरकार के द्वारा जारी गाइड- लाइन का पालन करना होगा जिससे हम अपना और अपने परिवार के साथ- साथ समाज को भी इस महामारी के चपेट में आने से बचा सकते हैं। बहुत आवश्यक हो तभी घर से निकले अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं और कोरोना को हराएं।
इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी डाॅ लाल बाबू यादव, डाॅ आशुतोष मिश्र, डॉ अजय सिंह, सुधाकर पाण्डेय, रजनीश बर्नवाल, शिवनाथ वर्मा, हरिन्द्र राव आदि मौजूद रहे!
सेवरही, कुशीनगर। सेवरही नगर पंचायत के परिसर मे प्रवासी भारतीय मदर समूह निस्वार्थ के…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…
हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…
तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…