News Addaa WhatsApp Group Join करें

10 घंटे में कसया पुलिस ने किया कमाल, लापता मासूम सकुशल लौटी मां की गोद में परिजनों की आंखों में छलके आंसू, ग्रामीणों ने भी जताया पुलिस पर भरोसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2025  |  4:01 PM

317 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 घंटे में कसया पुलिस ने किया कमाल, लापता मासूम सकुशल लौटी मां की गोद में परिजनों की आंखों में छलके आंसू, ग्रामीणों ने भी जताया पुलिस पर भरोसा WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

कुशीनगर। जिले की कसया पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और संवेदनशीलता से सराहनीय कार्य करते हुए एक लापता मासूम को मात्र 10 घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला। बच्ची को घर लौटते ही मां की आंखें भर आईं और परिवार ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

बताते चले कि थाना कसया क्षेत्र के ग्राम पकवा इनार निवासी आरती देवी पत्नी जयहिंद प्रसाद की पुत्री शिवानी कुमारी (10 वर्ष) 29 अगस्त की सुबह विद्यालय गई थी। लेकिन छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन असफल रहे तो पुलिस को सूचना दी।तुरंत हरकत में आई पुलिस टीम सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू कराई। अथक प्रयासों और खोजबीन के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।मासूम को सुरक्षित देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने भी कसया पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर प्रशंसा की।

> “हमने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने हमारी बेटी को ढूंढकर हमें लौटा दिया। इसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।”
— परिजन

 

> “यह सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है।”
— ग्रामीण

 

यहां बताना चाहूंगा कि सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, थाना कसया,उप निरीक्षक गौरव शुक्ल, चौकी प्रभारी कुशीनगर,आरक्षी राहुल पांडेय,आरक्षी राहुल त्रिपाठी,महिला आरक्षी सरोज यादव का नाम प्रमुख है।

—

📌 बॉक्स आइटम : बच्चा लापता हो जाए तो क्या करें?

1. तुरंत पुलिस को सूचना दें – 24 घंटे इंतजार न करें, गुमशुदगी की रिपोर्ट तुरंत दर्ज कराएं।

2. 100/112 पर डायल करें – आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें।

3. बच्चे की फोटो और विवरण तैयार रखें – नाम, उम्र, कपड़े का रंग और आखिरी बार कहां देखा गया, ये जानकारी पुलिस को दें।

4. सोशल मीडिया का सहारा लें – आसपास के व्हाट्सऐप ग्रुप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचना साझा करें।

5. पड़ोसियों व रिश्तेदारों से संपर्क करें – कई बार बच्चा परिचित के यहां निकल जाता है।

इस खबर ने यह संदेश दिया है कि समय पर सतर्कता और पुलिस की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल सकती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking