Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

12 अप्रैल का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 12, 2021, 7:48 AM IST • अब तक 912 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मेष राशि

आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपकी किसी पुराने दोस्त से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते बेहतर होंगे। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, सभी काम सफल होंगे।

Advertisement

वृष राशि

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर मे धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा| आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। शनि देव का ध्यान करें, धन में वृद्धि होगी

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आप उनके साथ घर पर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। घर के पास किसी पीपल के पेड़ पर जल चढाएं , घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि

आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाएंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

सिंह राशि

आज आपको सबके साथ अपने रिश्तें बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा| परिवार के साथ मिलकर घर में आरती करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि

आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है आपकोअपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। माता- पिता के पैर छुए, आपके सभी काम सफल होंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। रोटी पर तेल लगाकर कुत्ते के लिए रखें ले और मौका पड़ने पर खिलाएं , आपकी कोशिशों को सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे, जिसमे आपको कोई पुरानी ऍफ़ डी दिखेगी। जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। घर के पास किसी पीपल के पेड के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं , सब अच्छा चलता रहेगा।

धनु राशि

आज आप अपने किसी खास दोस्त से फोन पर लम्बी बात होगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। छत पर मिट्टी के बरतन मे पक्षियों के लिए पानी रखें, जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

मकर राशि

आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिए आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मजबूती आयेगी। कहीं भी बहार जाने से बचें । सेहत का आज थोड़ा खास ख्याल रखें शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि

आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस के लोग आपके काम की तारीफ जीवनसाथी के साथ के साथ समय बितायेंगें, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिए आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ के साथ समय बितायेंगें, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।

मीन राशि

आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटक सकती है। परिवार वालो के साथ समय बीतेगा। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। हनुमान चालिसा का पाठ करें , स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi