News Addaa WhatsApp Group Join करें

पर्यटन विकास में निवेश को लेकर पाँच देशो की 14 सदस्यी टीम पहुंची कुशीनगर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 18, 2022  |  10:31 PM

975 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पर्यटन विकास में निवेश को लेकर पाँच देशो की 14 सदस्यी टीम पहुंची कुशीनगर

मो0असलम /संतोष कुमार साहनी

कसया/कुशीनगर । प्रदेश में पर्यटन विकास में निवेश करने को लेकर चार देशों की 14 सदस्यीय संयुक्त टीम जिसमें यूके, यूएसए, जापान, कोलम्बिया तथा भारत शामिल हैं। देर शाम कुशीनगर पहुंची। टीम ने सांसद विजय कुमार दुबे व डीएम एस राज लिंगम के नेतृत्व में बैठक कर कुशीनगर में सम्भावित विकास को लेकर चर्चा की। यह टीम मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव के पहल पर कुशीनगर पहुंची है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित द रॉयल रेजीडेंसी होटल में टीम के साथ सांसद श्री दुबे और डीएम लिंगम ने बैठक की। सभी का परिचय प्राप्त करने के बाद सांसद श्री दुबे ने कहा कि कुशीनगर में पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं हैं। भारत सरकार व प्रदेश सरकार से जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी मिलेगी। डीएम लिंगम ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा है। मैं दक्षिण भारत से हूं, लेकिन निवेश के लिए यहां काफी संभावनाएं हैं। 80 लाख स्कावयर मीटर लैंड बैंक है। 12 से 13 देशों की मोनेस्ट्री है। अंतरराष्ट्रीय व एकलेक्ट्रिसितो की संभावनाए हैl यहां होटल, आदि खोल सकते हैं। पर्यटकों के अनुसार कोरिया चार मंजिली मकान 24 घंटे में तैयार कर दे सकते हैं। जिसका खर्च 16 गुना कम है। यह तकनिकी जल्द ही भारत को मिलेगी।इसकी मियाद 150 वर्ष होंगी । यूपी अपने आप मे एक देश की तरह है और निवेश के लिए अनुकूल है। हर साल तीन लाख पर्यटक यहां आते है। बौद्ध स्टडी सेंटर की कमी, मेडिटेशन सेंटर जैसा बोधगया में है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि यहां हर 100 मीटर पर शौचालय है। पांच एकड़ में लाइट एंड साउंड व विपश्यना केंद्र बनेगा। डीएम लिंगम ने कहा कि निवेश से विकास को गति मिलेगी।

बैठक से पूर्व टीम में शामिल मौली फॉल्कनर, अमरेश कुमार सिंह, योशी तिरि निकिता, आलोक शर्मा आदि को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि टीम रात्रि विश्राम के बाद सुबह कुशीनगर के चाइना मन्दिर, मुख्य मंदिर, माथा कुंवर मन्दिर, थाई मन्दिर, रामभार स्तूप, बुद्धा घाट, मैत्रेय स्थल, पावा नगर आदि स्थलों को देखने के बाद वापस निकल जायेगी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मांन्धता प्रताप सिंह, स्थानीय पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुमित कुमार तिवारी, चन्द्र प्रकाश चमन, निखिल उपाध्याय, राजस्व कर्मी ब्रजेश मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking