News Addaa WhatsApp Group Join करें

15 अक्टूबर से खुल रहे स्कूल, पर बिना वैक्सीन बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते अभिभावक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2020  |  12:54 PM

1,479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
15 अक्टूबर से खुल रहे स्कूल, पर बिना वैक्सीन बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते अभिभावक! WhatsApp
Responsive image

केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने की अनुमति दे चुका है और देश के कई हिस्सों में स्कूल भी खोल दिए गए हैं। हरियाणा में ट्रायल के तौर पर बहुत पहले ही स्कूल खोले गए थे। लक्षद्वीप में भी 11 हजार बच्चे स्कूल जाने लगे हैं और यूपी सरकार ने भी स्कूल खोलने की सशर्त अनुमति दे दी है लेकिन अभी भी पैरेंट्स वैक्सीन से पहले बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं दिख रहे। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के स्कूल परामर्श के लिए खुल चुके हैं। इनमें सरकारी स्कूलों में 10 से 12% छात्र ही पहुंच रहे हैं वहीं, निजी स्कूलों की बात करें तो वहां पर छात्रों की संख्या इससे भी काफी कम है।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

Unlock 5 में स्कूलों को अनुमति

अनलॉक-5 दिशा-निर्देश के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सभी कक्षाओं के लिए 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है, हालांकि अभी प्राइमरी लेवल के बच्चों के स्कूलों को बंद ही रखा जाएगा। अभिभावकों का मानना है कि जिस तरह से रोजाना शहर के हर एरिया में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना सही नहीं होगा।

स्कूल खुलने पर रखा जाएगा ऐसे ख्याल

सरकार की ओर से जारी एसओपी में शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सीखने-सिखाने के तरीकों पर फोकस करने को कहा गया है। बच्चों को पूरे समय मास्क पहने रहना होगा। स्कूल में प्रवेश से पहले सभी की अनिवार्य तौर पर स्कैनिंग करनी होगी। स्कूल खोलने के 2-3 हफ्ते तक छात्रों का किसी भी तरह का कोई टेस्ट नहीं होगा। स्कूल में कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखनी होंगी। स्कूल खोलने के बाद किसी तरह के समारोह नहीं किए जाएंगे। अभिभावकों के लिखित सहमति जरूरी होगी, जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सुविधा दी जाएंगी।

वैक्सीन आने तक नहीं भेजेंगे स्कूल

रोजाना शहर के हर एरिया में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों का स्वास्थ्य अहम है। अभी तक कोई दवाई भी नहीं बनी है, ऐसे में बच्चे को खुद स्कूल भेजकर संक्रमण का खतरा नहीं लेंगे। जब तक वैक्सीन नहीं आती, हम बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। – अभिभावक

बिना अनुमति पत्र स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा

अभिभावकों ने बताया कि स्कूल ने गूगल प्रपत्रों के माध्यम से स्कूल भेजने के लिए अनुमति ली है। बच्चे को स्कूल गेट पर अनुमति पत्र की कॉपी दिखानी होगी। इसके बाद ही बच्चे को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूलों ने संदेश भेजा है कि बच्चे को मास्क और ग्लव्स पहनाएं, पानी की बोतल, हैंड सैनिटाइजर इत्यादि साथ देकर भेजें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking