News Addaa WhatsApp Group

175 निःसहाय जरूरतमंद परिवारों को राशन बैग वितरित किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 6, 2022  |  3:24 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
175 निःसहाय जरूरतमंद परिवारों को राशन बैग वितरित किया गया
  • कसया स्थित भलुही मदारी पट्टी के पिपरहिया में हुआ वितरण कार्यक्रम।
  • तीन दिवस पूर्व भी पकवाइनार भरटोली एवं करमैनी प्रेमवालिया के मुसहर बस्ती में 200 नि:सहाय जरूरतमंद परिवारों को राशन बैग वितरित हुआ था।

कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वधान में एवं नाइन फाउंडेशन के सहयोग से रविवार कुशीनगर कसया स्थित भलुही मदारी पट्टी के पिपरहिया में 175 निःसहाय, जरूरतमंद परिवारों को राशन बैग वितरित किया गया। इस राशन बैग में दैनिक जरूरतों में प्रयोग होने वाले सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, रिफाइन तेल, मसाला, नमक, चीनी, चायपत्ती, बिस्कुट, टॉफ़ी एवं सेंट्री पैड रखा गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को राशन बैग के साथ-साथ कोरोना के प्रति सुरक्षित रहते हुए सबको टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराए जाने हेतु जागरूक किया गया।

आज की हॉट खबर- तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने बताया कि अभी तीन दिवस पूर्व भी पकवा इनार भरटोली एवं करमैनी प्रेमवालिया के मुसहर बस्ती में 200 जरूरतमंद नि:सहाय परिवारों को राशन बैग वितरित कराया गया था।जरूरतमंदों के मदद करने हेतु रोटरी क्लब का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा ।
क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि कोई भूखा ना रहे इस संकल्प के साथ जरूरतमंदों को राशन का पैकेट दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने किया तथा सहयोग हेतु रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के अध्यक्ष राजकुमार बथवाल, सचिव नीलमणि सिंघानिया एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष सदरे आलम, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, निदेशक दिनेश कुमार यादव, इम्तियाज आलम, अरुण वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, अंजली खरवार, इबरार सहित रोटरी क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 
लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…

ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking