News Addaa WhatsApp Group Join करें

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 21, 2026  |  2:47 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी WhatsApp

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस बेचने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम मीट काटने और बेचने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका एक बार फिर कार्रवाई की तैयारी में है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

नगर पालिका की ओर से पहले भी मीट कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि खुले में पशु काटने और मांस बेचने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कई कारोबारी बेखौफ होकर खुले में मांस बेच रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद हाटा की अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने जल्द ही दोबारा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बड़े बाबू रमाशंकर गुप्ता को संबंधित कारोबारियों के लिए नोटिस तैयार करने को कहा है।

अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नोटिस के बाद भी नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका की इस सख्ती से खुले में मीट काटने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। अब देखने वाली बात होगी कि नोटिस जारी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर पालिका कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking