हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 413/2026, धारा 69 व 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र लालबहादुर प्रसाद, निवासी रामपुर सोहरौना, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज था और वह मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गजानन पाठक तथा कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…