News Addaa WhatsApp Group

18 साल पुराने हत्या केस का ‘लापता’ वादी गिरफ्तार, सेवरही पुलिस की बड़ी सफलता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 6, 2025  |  7:18 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
18 साल पुराने हत्या केस का ‘लापता’ वादी गिरफ्तार, सेवरही पुलिस की बड़ी सफलता

कुशीनगर। सेवरही पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसी गिरफ्तारी की है, जिसने 18 वर्ष पुराने हत्या के मामले की फाइल में अटकी धूल झाड़ दी। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या मुकदमे के वादी एवं कोर्ट से वारण्टी चल रहे नन्दू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

बता दें, यह वही नन्दू शर्मा है, जिसने वर्ष 2007 में अपनी माँ की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन बाद में अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर गायब हो गया और कोर्ट में बयान न देने के कारण केस वर्षों से लटका हुआ था। वर्ष 2007 में ग्राम बंगरा दुमही निवासी श्रृंगारी देवी की हत्या उनके ही गांव के युवक रोशन आलम उर्फ भुट्ठू द्वारा की गई थी। इस घटना को लेकर मृतका के पुत्र नन्दू शर्मा ने थाना सेवरही में हत्या का मामला दर्ज कराया था।आरोपित रोशन आलम उर्फ भुट्ठू कई वर्षों से न्यायिक अभिरक्षा में है,सभी गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं ,लेकिन वादी नन्दू शर्मा के बयान के अभाव में केस वर्षों से अटका हुआ था ।

जानकारी रहे कि न्यायालय द्वारा लगातार तलब किए जाने के बावजूद, नन्दू शर्मा अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर अज्ञात स्थान पर चले गए और लगभग 10 वर्षों से लापता चल रहे थे। सम्मन व वारंट की तामील नहीं हो पा रही थी। थानाध्यक्ष की टीम की सक्रियता से अटका केस आगे बढ़ा गया।

यहां बताना चाहूंगा कि थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने वॉरंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत इस मामले को प्राथमिकता दी।
निरंतर खोजबीन, गांव और आसपास के क्षेत्रों से सूचना जुटाने के बाद आखिरकार पुलिस ने नन्दू शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, थाना सेवरही
,उप निरीक्षक राजेश यादव, थाना सेवरही,हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह,का0मो0 आरिफ खान, थाना सेवरही की भूमिका सराहनीय रही।

सेवरही पुलिस की यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़े हत्या केस की सुनवाई अब पुनः आगे बढ़ पाएगी। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की अगुवाई में यह गिरफ्तारी कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण मानी जा रही है।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking