News Addaa WhatsApp Group Join करें

25 हजार का इनामी तस्कर दबोचा, तमकुहीराज-स्वाट टीम की सटीक घेराबंदी  एनडीपीएस केस का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2026  |  5:45 PM

260 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 हजार का इनामी तस्कर दबोचा, तमकुहीराज-स्वाट टीम की सटीक घेराबंदी  एनडीपीएस केस का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे
कुशीनगर । मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तमकुहीराज और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एनडीपीएस के चर्चित मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को थाना तमकुहीराज एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रामभुवन प्रजापति पुत्र बाबूराम प्रजापति, निवासी ग्राम परसही, थाना विजयीपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और वह थाना तमकुहीराज में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 117/2026 में धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में फरार होने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। लगातार की जा रही निगरानी और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
 यहां बताना चाहूंगा कि इस कार्रवाई में थाना तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्रा तथा हेड कांस्टेबल अमित सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एनडीपीएस एक्ट के मामले में इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking