News Addaa WhatsApp Group Join करें

27 अक्टूबर को यूपी के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  3:20 PM

1,021 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
27 अक्टूबर को यूपी के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर को स्वनिधि योजना के तहत तीन लाख से अधिक रेहड़ी पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश द्वारा देश में सर्वाधिक 3,46,150 ऋण आवेदन स्वीकृत किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से तीन लाख से अधिक रेहड़ी/पटरी दुकानदारों को योजना के माध्यम से ऋण वितरण कराया जाएगा। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार पटरी दुकानदार के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

मोदी के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कार्यान्वित की जा रही है। प्रदेश सरकार इस योजना को सर्वोच्च वरीयता प्रदान करते हुए संचालित कर रही है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में अब तक 6,22,167 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 3,46,150 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किए गए हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पूरी तरह सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित है। यह योजना आनलाइन संचालित की जा रही हैं। आवेदक अपना आवेदन पत्र स्वयं अपलोड कर सकता है अथवा कॉमन सर्विस सेन्टर, नगर निकाय कार्यालय या किसी बैंक की किसी शाखा में जाकर आवेदन को अपलोड करा सकता है। इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को 10 हजार रुपए की कार्यशील पूंजी बिना किसी धरोहर के उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान किया गया है। लाभार्थी द्वारा ऋण का भुगतान सालभर में या अपनी सुविधानुसार उसके पूर्व भी किया जा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking