News Addaa WhatsApp Group Join करें

7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ‘कोमल ज्वैलर्स’ के पिता-पुत्र, ₹35 लाख के गहने और नकदी बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 26, 2026  |  4:41 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ‘कोमल ज्वैलर्स’ के पिता-पुत्र, ₹35 लाख के गहने और नकदी बरामद

कुशीनगर। तुर्कपट्टी क्षेत्र में सर्राफा कारोबार की आड़ में लोगों का विश्वास जीतकर उनके गिरवी रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने वाले पिता-पुत्र को आखिरकार पुलिस ने सात महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। तुर्कपट्टी पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचते हुए उनके कब्जे से करीब ₹35 लाख मूल्य के 229.19 ग्राम सोने, 3.904 किलोग्राम चांदी के आभूषण, ₹20 हजार नकद, नेपाली मुद्रा की गड्डी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई को कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

जानकारी रहे कि थाना तुर्कपट्टी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने थाना तुर्कपट्टी में दर्ज मु.अ.सं. 112/2026 का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहन वर्मा पुत्र गोरख वर्मा एवं उसके पुत्र राज वर्मा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से रामगुलाम टोला, कोतवाली देवरिया के निवासी हैं तथा वर्तमान में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में रह रहे थे।विश्वास जीतकर चलाते थे।

पुलिस के अनुसार, करीब सात-आठ वर्ष पहले दोनों पिता-पुत्र देवरिया से आकर तुर्कपट्टी के नोनियापट्टी तिराहे पर “कोमल ज्वैलर्स एंड बर्तन स्टोर” नाम से दुकान संचालित करने लगे। वे स्थानीय सर्राफा व्यापारियों से सोने-चांदी का कारोबार करते थे और आसपास के ग्रामीणों के आभूषण गिरवी रखकर ऋण देने का काम भी करते थे। इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए 11 मई 2026 को दोनों आरोपी दुकान खुली छोड़कर उसमें रखा समस्त सामान और लोगों के गिरवी रखे आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद थाना तुर्कपट्टी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर थाना तुर्कपट्टी पुलिस और सर्विलांस सेल लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 229.19 ग्राम सोने के विभिन्न आभूषण, 3.904 किलोग्राम चांदी के आभूषण, ₹20,000 नकद, नेपाली मुद्रा की एक गड्डी तथा यूपी-57-BY-1453 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹35 लाख बताई गई है।
बरामद आभूषणों में सोने की कील, नथ, नथिया, लॉकेट, अंगूठियां, बाली, झुमके, झुमकी, मांगटीका, मंगलसूत्र लॉकेट, चैन, कड़ा सहित बड़ी संख्या में अन्य आभूषण शामिल हैं। वहीं चांदी के आभूषणों में बिछिया, सिक्के, पाजेब, पायल, चैन, ब्रेसलेट, हार, जंतर और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाना तुर्कपट्टी में मु.अ.सं. 112/2026 के तहत धारा 316(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां बताना चाहूंगा कि इस सफलता में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शन्नी दूबे, उपनिरीक्षक देवव्रत यादव, अंकित सिंह सहित थाना तुर्कपट्टी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking