News Addaa WhatsApp Group Join करें

“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 4, 2026  |  11:29 PM

877 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी से जुड़े कथित शराब तस्करी सौदेबाजी ऑडियो प्रकरण में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म “न्यूज अड्डा “पर ऑडियो वायरल होने और मामले के चर्चा में आने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें अवैध शराब से लदे वाहन को छोड़ने के बदले रुपये के लेन-देन और मोलभाव की बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा था। ऑडियो में 30 हजार से 50 हजार रुपये तक की कथित सौदेबाजी की चर्चा होने की बात कही जा रही थी। हालांकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता जांच का विषय है।
मामला सार्वजनिक होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई थी। जनपद भर में इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज थीं और लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी थीं। इसी बीच एसपी कुशीनगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच में वायरल ऑडियो की वास्तविकता क्या सामने आती है और क्या इस मामले में अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी उजागर होगी। फिलहाल निलंबन की कार्रवाई ने यह संदेश जरूर दे दिया है कि पुलिस विभाग ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है और आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

न्यूज अड्डा” वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking