News Addaa WhatsApp Group

…..क्यों ? गोपालगंज जिले में आर्केस्ट्रा हुआ बैन, डांसरों को 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश अश्लीलता और हर्ष फायरिंग के कारण बैन.

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2025  |  5:14 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
…..क्यों ? गोपालगंज जिले में आर्केस्ट्रा हुआ बैन, डांसरों को 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश अश्लीलता और हर्ष फायरिंग के कारण बैन.

कुशीनगर। सावधान हो जाइए,सीमावर्ती जिला गोपालगंज में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम पर बैन लग गया हैं। अगर आपके घर से इस जिले में बारात जा रही है तो आर्केस्ट्रा प्रोग्राम नहीं होगा। अगर ऐसा कराया गया तो विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित होगी। बिहार के गोपालगंज जिले में आर्केस्ट्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. गोपालगंज पुलिस प्रशासन ने जिले में किसी भी तरह के आर्केस्ट्रा प्रोग्राम पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों से आई महिला डांसरों को तत्काल जिला छोड़ने का आदेश दिया गया है.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थानों में आर्केस्ट्रा संचालकों तथा नर्तकियों के साथ पुलिस ने बैठक की. बांड भरवाया और इसके साथ यह जानकारी दी गई. पुलिस की मानें तो ये सभी चिन्हित ऑर्केस्ट्रा संचालक हैं, जिनके द्वारा लगातार समाज में अश्लीलता फैलाई जा रही थी. साथ ही हर्ष फायरिंग के साथ अश्लील गीत को भी बढ़ावा दिया जा रहा था. हाल ही में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में ऐसी कई घटनाएं भी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है. पुलिस का यह आदेश गोपालगंज जिले में चर्चा का विषय बन गया है.

जानें पुलिस को क्यों करना पड़ा आर्केस्ट्रा पर बैन

गोपालगंज पुलिस प्रशासन द्वारा आर्केस्ट्रा पर बैन लगाना इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में आर्केस्ट्रा से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं के कारण पुलिस ने यह कदम उठाया है. 23 मई की रात शहर के साधु चौक के पास एक शादी समारोह के दौरान डांस के दौरान विवाद हुआ, जिसमें ऑर्केस्ट्रा से जुड़े युवकों ने मिलकर दूल्हे का अपहरण कर लिया था. (साभार एक बेव साइट)

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking