News Addaa WhatsApp Group Join करें

8पुलिस वाले की शहादत का हिसाब 8 दिन में!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2020  |  7:59 AM

1,203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
8पुलिस वाले की शहादत का हिसाब 8 दिन में!

उत्तर प्रदेश पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कानपुर केस के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है. उज्जैन से लेकर कानपुर वापस आते समय पुलिस ने विकास दुबे को मार गिराया है. कानपुर के पुलिस अधीक्षक ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की है.

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

पुलिस इसे वाहन हादसे के बाद भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ का होना बता रही है. लेकिन सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या पुलिस ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला लिया है? पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि विकास दुबे ने हादसे के बाद पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विकास के भागने पर पुलिस और एसटीएफ ने उसका पीछा कर कॉम्बिंग की और घेर कर सरेंडर कराने की कोशिश की. विकास ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विकास को गोली लगी. उसे घायलावस्था में हैलट अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कानपुर पुलिस और एसटीएफ के जवान विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी. विकास दुबे को जिस वाहन से लाया जा रहा था, वह गाड़ी हादसे का शिकार होकर पलट गई. पुलिस की थ्योरी के मुताबिक विकास दुबे इस अवसर का लाभ उठाते हुए हादसे में घायल जवानों के हथियार छीनकर भागा. इसी दौरान एनकाउंटर हुआ.
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से पकड़ा गया था. उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर लाया जा रहा था. पकड़े जाने के बाद भी विकास चिल्ला-चिल्लाकर यह बता रहा था मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला. ऐसे में अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि एक दिन पहले ही जो अपराधी खुद चिल्ला-चिल्लाकर अपना परिचय बता रहा था, वह अपने इलाके में पहुंचते ही भागने की कोशिश करने लगा?

पुलिस विभाग के अधिकारी सवालों पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. बता दें कि विकास 2 जुलाई की देर रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी था. इस हमले में एक क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. पुलिस ने विकास के सर पर 5 लाख का इनाम घोषित किया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking