कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज 9 घंटे के भीतर गुमशुदा 10 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस सक्रियता से जहां परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की कार्यशैली की भी सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार 3 अगस्त 2026 को कसया थाना क्षेत्र के लाल टोला, वार्ड नंबर-12, बैरिया चौराहा निवासी पुलकित सिंह (10 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रिंकू सिंह, जो अपने दादा रामप्रसाद सिंह एवं दादी ज्ञानती देवी के साथ रहता है, शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना कसया पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कसया पुलिस हरकत में आ गई। परिजनों से तहरीर लेकर मु0अ0सं0 480/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद बच्चे की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया।
लगातार प्रयास और प्रभावी पुलिसिंग का परिणाम यह रहा कि पुलिस टीम ने महज 9 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक पुलकित सिंह को सकुशल बरामद कर लिया। बुधवार को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी कसया इत्यानंद पांडे, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार सरोज, कांस्टेबल राजकुमार यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल आलोक सिंह शामिल रहे।
कसया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि समय रहते की गई सक्रिय पुलिसिंग से गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित बरामदगी संभव है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…