News Addaa WhatsApp Group Join करें

ऑटो में छूट गया था रुपयों से भरा बैग और मोबाइल; पुलिस ने खोज कर लौटाया! महिला ने कहा- थैंक्यू कुशीनगर पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 30, 2023  |  9:07 PM

1,501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऑटो में छूट गया था रुपयों से भरा बैग और मोबाइल; पुलिस ने खोज कर लौटाया! महिला ने कहा- थैंक्यू कुशीनगर पुलिस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। यूं तो समय समय पर यूपी पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा ईमानदारी के कई किस्से आपने सुने होंगे। जिसमें पुलिसकर्मी कभी किसी भटके को घर पहुंचते है तो कभी किसी भूखे का पेट भरते है तो कभी किसी के खोए हुए पर्स को पा जाने के बाद उसे उसके मालिक को सौंप देता है। ऐसा ही कुछ कुशीनगर पुलिस के यातायात कार्यलय में तैनात पुलिसकर्मी ने भी किया। पुलिस को आटो में महिला का रुपए से भरा बैग छूटने की शिकायत मिली। जिसके के बाद यातायात पुलिस ने कड़ी मश्क्कत करते हुए ऑटो का पीछा करके पुलिस ने बैग और मोबाइल को खोज निकाला, और महिला के सुपुर्द भी कर दिया। बैग मिलने के बाद महिला ने कुशीनगर के धवल जयसवाल की पुलिस को थैंक्यू भी कहा है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बैग में थे 11 हजार रूपये

कुशीनगर यातायात कार्यलय रविन्द्र नगर धुस पर यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा अपने कार्यालय में सरकारी कार्य में व्यस्त थे तभी उन्हें तेज आवाज में दहाड़ मार कर रोने की एक महिला की आवाज सुनाई दिया,उन्होंने कार्यलय के बहार आये तभी परिसर में पुष्पा नाम की महिला घबराते हुए वहां आई और उनसे अपनी आपबीती सुनाते हुए बोलने लगी कि- मैं घर से दवा कराने के लिए जिला अस्पताल के लिए ऑटो में बैठी थी । गलती से मेरा हैंड बैग जिसमें 11 हजार रुपये नगद और मोबाइल हैं। उसी ऑटो में छूट गया। यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा ने महिला को सांत्वना देते हुए अपने मातहतों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला के मदद से ऑटो रिक्शा की पहचान कर ऑटो का सरकारी वाहन से पीछा किया। जिसमें उन्हें ऑटो के पीछे की सीट पर रखा एक बैग मिला। जिसमें 11 हजार रुपये नगद और मोबाइल था। पुलिस ने बैग और मोबाइल के गायब होने के महज कुछ घण्टे के अंदर ही बरामद कर लिया।

क्षेत्र में हो रही है सराहना: यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा ने महिला पुष्पा को अपने कार्यालय में बुलाकर उसे बैग जिसमें 11 हजार रुपये नगद और मोबाइल सौप दिया। हैंड बैग मिलते ही महिला की आँखों से खुशी के आंसू बहने लगे। ऐसे में जो लोग कहते हैं कि पुलिस मामलों में लापरवाही बरतती है। उन लोगों के लिए यह मामला एक जवाब है, क्योंकि इस मामले में पुलिस की कुछ घंटो की मेहनत ने धवल जयसवाल की कुशीनगर पुलिस के मान को भी बड़ा कर दिया है। कुशीनगर पुलिस और यातायात टीम के इस कार्य की सराहना क्षेत्र में की जा रही है।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking