News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया का भब्य स्वागत

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 2, 2021  |  6:14 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया का भब्य स्वागत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद व बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का गुरुवार को खड्डा नगर के प्रथम आगमन पर हिन्दुवादी कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया। मोटर सायकिल, चार पहिया वाहनों का काफीला सिसवा बाजार से उनके आते ही बंजारीपट्टी चौराहे से ढोल नगाड़ों के साथ नगर में पहुंचा। युवाओं ने फूलमालाओं से उनका जगह- जगह जोरदार स्वागत किया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया गुरुवार की सुबह महराजगंज के सिसवा वाजार में रात्रि विश्राम के बाद खड्डा आगमन के पूर्व बंजारीपट्टी चौराहे से मोटरसाइकिल व गाड़ियों के काफीले के साथ नगर पहुंचते ही हिन्दु संगठन के लोगों ने जोरदार व भव्य स्वागत किया। सिसवा वाईपास, सुबाष चौक से उनका काफीला खड्डा- पड़रौना बाईपास पर महाराणा प्रताप चौक पहुंचा जहां संक्षिप्त सभा करते हुए कहा कि जैसे ट्रिपल तलाक के लिए कानून बनाया गया वैसे ही काशी और कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी संसद से कानून बनाया जाए।

राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मंदिर निर्माण हिन्दुत्व की जीत है और इसका श्रेय कारसेवकों को जाता है, अगर अशोक सिंघल, गोरखपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ, अयोध्या के रामचंद्र परमहंस और बाला साहेब ठाकरे का नेतृत्व नहीं होता तो राम मंदिर निर्माण की परिणति तक नहीं पहुंचता। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन्होंने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया है, उनके लिए राम मंदिर परिसर में कारसेवकों के लिए स्मारक बने। श्री तोगड़िया इसके बाद भुजौली बाजार में जलपान कर नेबुआ से होते हुए पड़रौना व तमकुहीराज के लिए निकल लिए जहां उनका जगह जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में खड्डा पुलिस जुटी रही।

इस दौरान बजरंग दल के इन्द्रजीत गुप्ता, लल्लन गुप्ता, व्यापार मंडल के संतोष जायसवाल, पवन मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया, कार्यक्रम संयोजक गुड्डू गुप्ता, नन्दू प्रसाद, दयानंद मद्धेशिया, ईश्वर चन्द वर्मा, आकाश, अतुल प्रताप राय, सोनू मद्धेशिया, शिवम सिंह, प्रदीप गुप्ता, गोविंद गुप्ता, विशाल, अजीत जायसवाल, राज, आकाश राय, विट्टू जायसवाल, छोटे वर्मा, नत्थू राय, सुदर्शन यादव, बृजेश आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking