कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक अजब किस्सा सामने आया, जब ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पहले तो सबको लगा कि यह कोई चोर है जो घरों की रेकी कर रहा है, लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो उसका जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। युवक बोला “मैं चोरी करने नहीं, सत्य की खोज में निकला हूं।”
यह वाक्य सुनकर कुछ ग्रामीण दंग रह गए तो कुछ हँस पड़े। फिर भी, किसी अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने एहतियातन डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ में उसकी पहचान दिनेश जायसवाल (30) निवासी दुदही नगर के रूप में हुई। उसके पिता नरेश जायसवाल स्थानीय स्तर पर गल्ले का व्यवसाय करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक रात के समय ठाढ़िभार गांव की गलियों में संदिग्ध हालात में घूम रहा था। जब कुछ लोगों ने रोककर पूछताछ की तो उसने बिना झिझक खुद को “सत्य का खोजी” बताया।
थाना प्रभारी विशुनपुरा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है और परिवार को सूचना दे दी गई है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कोई उसे “आध्यात्मिक चोर” बता रहा है तो कोई कह रहा है, “सत्य की खोज में पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया!”
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…