News Addaa WhatsApp Group Join करें

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 25, 2026  |  7:18 PM

182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संपन्न की गई।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सभी संबंधित को दिए गए। उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत सर्वप्रथम आए हुए जन सामान्य/प्रबुद्ध गण से समस्या, विवादित स्थानों तथा संवेदनशील स्थानों पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी एवं सुझाव लिए गए।उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहारों को परंपरागत तरीके से मनाया जाए, कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि समस्त त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रतिबंधित पशुओं की बलि किसी भी स्थिति में न दी जाए तथा वेस्ट डिस्पोजल चिन्हित स्थानों पर ही किया जाए।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल प्रतिक्रिया देने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की बात कही। त्यौहारों के दौरान किसी प्रकार की नई परम्परा की शुरुआत नहीं की जाएगी। सभी कार्यक्रमों हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी पुलिस प्रशासन त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि त्यौहार के दृष्टिगत सभी को शांति, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने हेतु कहा गया।इस अवसर पर धर्मगुरुओं व सम्भ्रांत लोगों ने त्यौहारों को पूर्ण सहयोग करने एवं त्योहार को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।

इस दौरान डा बब्लू खां,सगीर अंसारी,हामीद अंसारी फैजान खां,रियासत अली बिनय प्रताप सिंह अजय राव,मंजू देवी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking