News Addaa WhatsApp Group

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 26, 2026  |  6:51 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने की।
बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार परंपरागत ढंग से, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहें और ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है, लेकिन शांति बनाए रखने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी अपील की कि जुलूस, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित मार्गों और समय का पालन किया जाए तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत बिना प्रशासन की अनुमति के न की जाए। संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे।
अंत में प्रभारी निरीक्षक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के आपसी समन्वय से ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सकता है।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking