खड्डा/कुशीनगर। आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को घोषित हुए उम्मीदवारों की सूची में खड्डा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार की घोषणा हुई है। खड्डा के दंत चिकित्सक डॉ. राजकुमार गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी डा. राजकुमार गुप्ता 4 वर्षों से राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची में खड्डा विधानसभा क्षेत्र से इनका नाम बतौर उम्मीदवार घोषित होने पर पार्टी के जिला अध्यक्ष नुरुल होदा, दिल्ली के विधायक अखिलेश्वर पति त्रिपाठी, इंजीनियर राजू मल्ल, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष मनोहर जायसवाल, शंभू यादव, दयाशंकर गौड़, उपेंद्र गुप्ता, अंगद यादव, विजय सिंह, डॉ संदीप कुमार आदि ने हर्ष जताया है।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…