कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय) । अहिरौली बाजार क्षेत्र के फतेह बहादुर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र अभय गोंड ने वर्ष 2023 की परीक्षा में 571 नम्बर 95.1% अंक प्राप्त पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।अभय गोंड़ का नाम जिले की टॉप टेन सूची में है तथा यह होनहार के साथ-साथ मेधावी भी है।इनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रश्मि शाही शिक्षक बिनोद कुमार सिंह तूफानी निषाद भानु प्रताप सिंह ओमप्रकाश सिंह ओमवीर सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाईयां एवं शुभकामना दिया।
इसी तरह से बंसराज सिंह इंटर कॉलेज लखिमा में सपना मौर्य ने 87.1%, कुमारी जागृति सिंह ने 87% अंक हाई स्कूल में प्राप्त किया और अमृता सिंह ने इंटरमीडिएट में 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।इनकी सफलता पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव प्रबंधक प्रतिनिधि वीके सिंह शिक्षक नागेश्वर सिंह महावीर प्रसाद हरकेश बहादुर अरविंद पांडेय चंद्र प्रताप दीपू सिंह गुणित गुप्ता आदि ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामना दिया।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…