खड्डा/कुशीनगर। जीआरपी पुलिस ने खड्डा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.2 से एक युवक के कब्जे से 24 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में चौकी प्रभारी पनियहवा/पड़रौना अवधेश कुमार त्रिपाठी एवं कां. संजय चौधरी सघन चेकिंग अभियान में थे कि मुखबीर की सूचना पर खड्डा स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 से एक झोला लिए युवक के कब्जे से 24 केन बीयर 500 एमएल बरामद किया गया। पुछताछ में उसने अपना नाम जुबेर आलम पुत्र शेख मजीद साकिन लक्ष्मीपुर वार्ड नं.12 थाना सुजौली पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध जीआरपी थाना गोरखपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त जुबेर आलम के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा जेल भेज दिया गया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…