News Addaa WhatsApp Group Join करें

ADDA BREAKING- भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के 10 चौकियां तबाह की

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2020  |  2:31 PM

1,344 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ADDA BREAKING- भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के 10 चौकियां तबाह की

 

आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को भारतीय सेना ने एक बार फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया है. गुरुवार को भारतीय सेना ने PoK में LoC से सटी 10 पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया है. दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसमें सेना के जवान हरचरण सिंह शहीद हो गए थे.

इसके अलावा रजौरी के नौशेरा में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे. इसके बाद भारतीय सेना ने यह जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी सेना की 10 चौकियों को तबाह कर दिया. भारतीय सेना ने कहवलियन नाली सम्हानी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाया.

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान हुआ है. यह पहली बार नहीं हैं, जब भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इससे पहले पिछले साल भारतीय सेना ने सीमा पार स्थित आतंकी कैम्पों को निशाना बनाया था. इसमें कई आतंकी मारे गए थे.

इससे भी पहले पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक की थी. भारतीय वायुसेना के इस हवाई हमले में काफी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मारे गए थे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking