News Addaa WhatsApp Group Join करें

Vaccination in Kushinagar: खड्डा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 वर्ष के किशोरों-युवाओं को लगा कोवैक्सीन का टीका

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2022  |  6:15 PM

783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vaccination in Kushinagar: खड्डा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 वर्ष के किशोरों-युवाओं को लगा कोवैक्सीन का टीका

खड्डा/कुशीनगर। कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए सोमवार को खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से 15 से 18 आयु वर्ग युवाओं का मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो गया। खड्डा क्षेत्र में कुल 28 सेंटरों पर वैक्शिनेशन टीम ने युवक, युवतियों को कोवैक्शीन टीका लगाया। स्कूल, कालेजों में भी छात्रों को टीकाकरण किया गया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

Adolescents and youths of 15 to 18 years were vaccinated against Kovaccine by Khadda Health Department

खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. संतोष गुप्ता ने बताया कि 3 जनवरी से गांव सहित कस्वों, स्कूलों में स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए लगाया गया है जिससे ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव व संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। उन्होनें बताया कि सोमवार को पीएचसी खड्डा, छितौनी, वरवारतनपुर, भुजौली सहित कुल 28 केन्द्रों पर टीके लगाये गये हैं।

सोमवार को 28 वैक्‍सीनेशन टीम की हुई है तैनाती: सोमवार के दिन 15- 18 वर्ष के टीकाकरण के लिए खड्डा स्वास्थ्य विभाग ने कुल 28 टीमें वैक्शिनेशन के लिए लगायी है। पीएचसी प्रभारी डा. सन्तोष गुप्ता, प्रोग्राम मैनेजर सतेन्द्र श्रीवास्तव टीकाकरण की निगरानी एवं अनुश्रवण करने में लगे हुए हैं। केन्द्रो पर टीकाकरण अभियान में ममता गिरी, संध्या चौरसिया, डिम्पल सिंह, प्रेमा मिश्रा, सुशीला पटेल, भावना मनराल, सरोज गुप्ता, पूनम, रागिनी, श्वेता राय, कविता ओझा, प्रीति, रीना शर्मा, समझावती, दीपू, कमलेश, रामप्रकाश आदि की टीम देर शाम तक वैक्शिनेशन कार्य में जुटी रही।

देर से मिले आंकडे के अनुसार इस अभियान में कुल 1700 लोगों को टीके लगाए गये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking