News Addaa WhatsApp Group Join करें

दूध और पेट्रोल-डीजल के बाद अब एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से देने होंगे इतने रुपये

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2022  |  10:17 AM

1,177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दूध और पेट्रोल-डीजल के बाद अब एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से देने होंगे इतने रुपये WhatsApp
Responsive image

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखा गया है, इससे आम आदमी की जेब को तगड़ा झटका लगा है. मंगलवार की सुबह एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. अब से रसोई गैस के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं.

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

किस शहर में सिलेंडर की कितनी कीमत?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 22 मार्च 2022 से बढ़ा दी गई हैं.6 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी हुई थी. अब इतने महीने बाद गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर फिर से महंगा हो गया. आपको बताते हैं कि किस शहर में सिलेंडर की क्या कीमतें थी और अब क्या हो गई हैं.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में LPG सिलेंडर की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई
राजधानी दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपये हो गई है, जो पहले यह 899.50 रुपये थी
कोलकाता में 6 अक्टूबर 2021 से 14.2 किलो वाला गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी, जो मंगलवार से बढ़कर 976 रुपये हो गई बिहार की राजधानी पटना में LPG सिलेंडर की कीमत 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई है

गैस सब्सिडी को लेकर भी होगा फैसला?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले ही ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार जल्द ही रसोई गैस के दाम में जल्द ही बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है. रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. ऐसी भी संभावना है कि गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के आस-पास पहुंच सकती है.

वहीं माना ये भी जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली गैस सब्सिडी को लेकर केंद्र सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है. इस फैसले का आम-आदमी की जेब पर भी बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

अभी तक केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर अपना रूख साफ नहीं किया है. ऐसा भी हो सकता है कि सरकार सालाना 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले लोगों के लिए सब्सिडी पर रोक लग सकती है और पीएम उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जारी रख सकती है.

बीते कुछ महीनों से केंद्र सरकार ने ग्राहकों को मिलने वाली सब्सिडी को बहाल किया है. लेकिन अब कच्चे तेल और गैस की कीमतों का असर एक बार फिर सब्सिडी पर देखने को मिल सकता है. आपको बता दें, मंगलवार को ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking