News Addaa WhatsApp Group

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद पडरौना में हुई जमकर आतिशबाजी, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2022  |  8:11 PM

1,309 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद पडरौना में हुई जमकर आतिशबाजी, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और पडरौना सदर सीट से विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या का मंगलवार को दोपहर बाद अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हल्ला मच गया। इसके बाद नगरपालिका परिषद पडरौना के भाजपा से मनोनीत सभासद भाजपा प्रदीप पांडेय की अगुवाई में कटकुईया मोड़ पर आतिशबाजी कर कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा अपने पद से मुक्त होने की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद नगरपालिका परिषद पडरौना से मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू की अगुवाई में सुभाष चौक पर भी पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इस दौरान भाजपा नेता सोनू पांडेय,हियुवा नेता,आनंद मिश्रा, नीति सिंह,शुभम,किशन चौधरी, पीयूष सिंह,अमित चौधरी, विकास सिंह,रोहित मिश्रा,संगम अंकित शाह,गोलू सिंह,अभिषेक यादव,राहुल कुमार,सोनू अली के आलावा विक्की मिश्रा, प्रवीण ओझा,विजय शंकर,हर्षित मिश्रा,पंकज मद्धेशिया,अंकित श्रीवास्तव,प्रभाकर तिवारी,सोहेब शेख,यस श्रीवास्तव हिमांशु दुबे, प्रशांत मिश्रा, किसन मिश्रा,अजय मिश्रा आदी मौजुद रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking