Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

अज्ञात वाहन की ठोकर से 26 वर्षीय युवक की मौत

न्यूज अड्डा कसया
Feb 12, 2025, 9:49 PM IST • अब तक 232 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/सपहा। कसया थाना क्षेत्र के कसया तुर्कपट्टी मार्ग पर सपहा चौराहे से पुरब इसी मार्ग पर स्थित गडवार पर मार्ग दुर्घटना में एक 26वर्षीय युवक की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांवा निवासी श्रीधर राव के 26वर्षीय पुत्र मनमोहन राव बुधवार की देर शाम सपहा चौराहे से बाजार करके बाइक से अपने घर जा रहे थे कि सपहा चौराहे से पुरब गडवार के पास ज्यों ही पहचे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। सुचना मिलते ही परिजन बुरी तरह घायल मनमोहन को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर पडरौना के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

Advertisement

विदित हो कि मनमोहन की शादी सकतुआ पथरदेवा निवासी हृदया राव की पुत्री शशिकला राव से बीते 2फरवरी2025 को हुई है बेचारी शशिकला तथा मनमोहन के माता-पिता के लिए इससे बड़ी विपदा क्या हो सकती है।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi