Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

षड़यंत्र रच योगी के इशारे पर गिरायी गई मस्जिद:अजय राय

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 12, 2025, 8:51 PM IST • अब तक 231 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। प्रदेश का महौल खराब करने के लिए योगी सरकार एक षड़यंत्र के तहत कार्य कर रही है। प्रदेश में जिस तरह मुस्लिम धर्म स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है वह यही साबित कर रहा है। बहराईच व संभल के बाद जिस तरह से मदनी मस्जिद को जमींदोज किया गया है वह यही कहानी बयां कर रहा है।

उक्त बातें बुधवार को बुलडोजर कार्यवाही में ध्वस्त हुई मदनी मस्जिद का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रस प्रदेश अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि मस्जिद प्रबन्ध समिति ने बताया है कि ध्वस्तीकरण की कोई नोटिस नहीं दी गई। 9 फरवरी की सुबह मस्जिद परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और बुलडोजर के साथ मस्जिद को गिराना शुरु किया गया ताकि माहौल बिगड़े। लेकिन मुस्लिम समुदाय ने जिस धैर्य का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि कुरान पाक को जिस तरह से जर्मीदोज किया गया उसकी जितनी भी निन्दा की जाय वह कम ही है। प्रशासन की यह कार्यवाही ये दर्शा रही है कि सब कुछ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर हुई है। कांगेस पार्टी इसकी निन्दा करती है। कांगेस पार्टी पुरी ताकत के साथ पीड़ित पक्ष के साथ खड़ी है। जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी चाहे हाई कोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट वहां पर पार्टी खड़ी मिलेगी और लड़ाई लड़ेगी।

Advertisement

इस दौरान प्रमोद कुमार पाण्डेय,अमरेन्द्र प्रताप मल्ल,अभय मणि त्रिपाठी,अरशद खां,व्यास ओझा,आनन्द मणि,अशलम शेख,महमूद खां,गुड्डू अंसारी,अशलम शेख ,सलमान खां,ऋषिकेश् मिश्रा,जीतेन्द्र पाण्डेय सहित दर्जनों कार्यकार्ता उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi