हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर जा रहें साईकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया। घटना देख राहगीरों ने घायल व्यक्ति हाटा सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम में भेज दिया।
हाटा कोतवाली के गांव मोतपाकड़ कबिलेसहा 60 वर्षीय निवासी दुःखी सिंह पुत्र नागेश्वर सिंह वृहस्पतिवार को हाटा बाजार करने साईकिल से आए हुए थे। दोपहर बाद बाजार कर घर लौटते समय हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने साईकिल को ठोकर मारकर मौके से भाग निकला।
घटना देख राहगीरों ने साईकिल सवार दुःखी को हाटा सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम में भेज दिया।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…