News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बजार: चोरी के सामान व 1 लाख 54 हजार रुपये नगद के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 22, 2024  |  7:20 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बजार: चोरी के सामान व 1 लाख 54 हजार रुपये नगद के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी/ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय

आपके लिए और..- रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे...

कुशीनगर। जनपद के थाना अहिरौली बाजार स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार चोरी के सामान व नगदी के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 274/2024 धारा 331(4)/305ए बी0एन0एस0 व मुकदमा अपराध संख्या 290/2024 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त जमालुद्दीन पुत्र रिसाद निवासी बेन्दुआर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम तिनहवा पुलिया स्थित श्मशान घाट के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी/नकबजनी के भिन्न भिन्न मुकदमों से सम्बन्धित माल 1 अदद अँगूठी पीली धातु, 2 अदद कान की बाली पीली धातु, 2 अदद झुमका पीली धातु,1 अदद मंगलसूत्र लाकेट पीली धातु,1 अदद लाकेट पीली धातु ओम लिखा हुआ 1 अदद चैन पीली धातु, 1 जोड़ी पायल सफेद धातु, 1 जोड़ी कड़ा सफेद धातु व एक लाख चौव्वन हजार रूपये नगद तथा जामा तलाशी से 3 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त लोहा काटने वाली आरी, 1 छीनी 1 अदद पेचकस की बरामदगी की। बरामदगी माल के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 274/2024 में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस 2023 व मुकदमा अपराध संख्या 290/2024 में धारा 411, 413 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए।

अपराध करने का तरीका

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त पता चला कि जमालुद्दीन का एक लम्बा अन्तर्जनपदीय चोरी का आपराधिक इतिहास है तथा इसके द्वारा जनपद गोरखपुर/लखनऊ व जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों में कई चोरी की घटना को अंजाम दिया है एवं पूर्व में जमालुद्दीन जनपद गोरखपुर के मुकदमे में अपनी पूरी सजा काटकर तीन वर्ष बाद जेल से बाहर आया अभियुक्त का एक लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास है ज्यादातर चोरियां अकेले करता है औऱ बताता है कि चुरायी गयी रकम में किसी अन्य को हिस्सा न देना पड़े इसलिए मैं अकेले चोरी करता हूं औऱ चोरी की गोपनीयता भी बनी रह जाती है। अभियुक्त जमालुद्दीन उन घरों को चोरी का निशाना बनाता है जिन घरों में लोग ताला बन्द करके बाहर गये रहते हैं या मकान कई तल का हो तो जिस तल में लोग निवास करते हैं उसको छोड़कर दूसरे तल पर जहां सुनसान रहता है वहां चोरी करता है।

अभि0 जमालुद्दीन थाना क्षेत्र अहिरौली बाजार के ग्राम बेन्दुआर का निवासी है और काफी शातिर किस्म का है। अभि0 उपरोक्त आरी छीनी के साथ घरों में मेन दरवाजे को तोड़ देता है जिन घरों में कोई नहीं रहता है। चोरी करने व चोरी के सामान को ठिकाने लगाने में अपनी पल्सर मोटरसाइकिल वाहन रजि0नं0 यूपी 52 बीएफ 2704 का इस्तेमाल करता है। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी के सामान को नेपाल में बेचकर महंगी-महंगी मोबाइल फोन व मोटर साइकिल खरीदता है एवं नेपाल के कशीनों में जाकर जुआ खेलता था। जांच में यह भी पता चला है कि अभियुक्त का कमाई का अन्य कोई स्रोत नहीं है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक कुमार यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय उपनिरीक्षक शरद भारती प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक विनोद सिंह उपनिरीक्षक उमेश कुमार शिवकुमार शर्मा प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम कुमार भार्गव हेड कांस्टेबल सुशील सिंह सर्विलांस सेल समीर अभिषेक सर्विलांस कांस्टेबल अनिल कुमार यादव सुनील कुमार मनोज सिंह यादव हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम संतोष सिंह स्वाट टीम रणजीत यादव स्वाट टीम राहुल सिंह स्वाट टीम संदीप भाष्कर स्वाट टीम कांस्टेबल शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ऋषिपटेल स्वाट टीम शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking