कुशीनगर । अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपराइच कप्तानगंज मार्ग पर बरडीहा नहर पुल के समीप ऑटो से टक्कर लगने पर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त सूचना के मुताबिक गिरजेश मिश्रा पुत्र परशुराम मिश्रा निवासी महुअवा खुर्द थाना अहिरौली बाजार गुरुवार को जगदीशपुर चौराहे से अपने बाइक से सवार होकर अपने घर महुअवा खुर्द जा रहे थे अभी वह बरडीहा नहर की पुल क्रास किए थे की बोदरवार के तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार की ऑटो ने उन्हें ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर अहिरौली बाजार थाने से हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव सुदामा यादव कांस्टेबल अमित कुमार गुड्डू राजभर मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी परिजन भी मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति के इलाज के लिए गोरखपुर ले गए।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…