अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर मुजहना गांव के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रम्भा देवी पत्नी विश्वकर्मा निवासी जगदीशपुर थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर गुरुवार को गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर स्थित मुज़ाहना गांव के रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन कट कर मौत हो गई। सुबह नित्य क्रिया कर्म के लिए गुजर रहे लोगों ने रेलवे लाइन पर महिला का शव देखा तो यह खबर बड़ी तेजी से श आसपास के गांवों में फैली। लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई उसके बाद महिला की पहचान रम्भा देवी पत्नी विश्वकर्मा निवासी जगदीशपुर धर्मदानी थाना अहिरौली बाजार के रूप में हुई। तभी किसी ने घटना की जानकारी अहिरौली बाजार पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर अहिरौली बाजार थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह उपनिरीक्षक उमेश कुमार कांस्टेबल राहुल कुमार महिला कांस्टेबल प्रिया पाण्डेय ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…
कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…
श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…