News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: बनकटा गांव मे एक ही किसान की दो भैंस मरने से पशुपालकों में हड़कंप

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 13, 2023  |  6:50 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: बनकटा गांव मे एक ही किसान की दो भैंस मरने से पशुपालकों में हड़कंप

अहिरौली बाजार/कुशीनगर ।मोतीचक विकास खंण्ड क्षेत्र के बनकटा उर्फ भरपुरवां गांव में एक ही किसान की बीती रात दो भैस की मौत होने से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है।वही पीड़ित किसान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

प्राप्त सूचना के मुताबिक गुरुवार की शाम बनकटा निवासी पशुपालक किसान चंद्रभान राजभर अपने दो भैंस को खिला-पिला कर घर में बांधे ।शुक्रवार की सुबह चंद्रभान जब गोशाला में गए तो दोनों भैंस को मृत अवस्था में देखकर अवाक रह गए।इसकी जानकारी तत्काल उन्होंने परिजनों को दिया।चंद्रभान की 45 वर्षीय बहू किरन गौशाला में पहुंची और पशुओं की दशा देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी तथा कहने लगी अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।थोड़ी ही देर में परिजनों के अलावा गांव के बहुत से लोग आ गए।चंद्रभान ने बताया की भैंस हमने लाखों रुपया कर्ज लेकर खरीदा था।अब कर्ज की रकम कैसे चुकाएंगे।वही बनकटा गांव में एक ही किसान की अचानक दो भैंस की मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चा है ।कुछ लोग किसी जहरीले जीव के काटने से भैंस के मरने की बात बात कर रहे हैं वैसे भैंस के मुंह से झांग निकला हुआ था।पशुपालक किसान चंद्रभान की बहू किरन ने बताया कुछ दिन पहले घर की तरफ सांप दिखाई दिया था ।जो कुछ देर बाद गायब हो गया था।

सूचना पर पहुंचे मोतीचक विकास खंड के पशु चिकित्सा अधिकारी विनय सिंह ने बताया दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking