अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना परिसर में समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने किया।इस दौरान थाना समाधान दिवस में कुल 12 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जिसमें सभी मामले राजस्व से संबंधित रहे। सभी मामलों को थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार ने कानूनगो और लेखपाल को मौके पर जांच कर निस्तारित करने का आदेश दिया।थाना समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या सीमित रही परंतु उसके मामले का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। जिससे फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।इस दौरान उप निरीक्षक राहुल कुमार राय कुमार कांस्टेबल संजय कुमार राजस्व निरीक्षक वसीर आलम कमला प्रसाद चौहान लेखपाल सुबोध कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…