News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: एस.एस.आर.के.जूनियर स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2023  |  7:06 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: एस.एस.आर.के.जूनियर स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित एस.एस.आर.के.जूनियर स्कूल बगरादेऊर अहिरौली के मैदान में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष सिंह उर्फ विवेक भैया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से आने वाले समय में भारतीय शिक्षा में भारी बदलाव होगा।संपूर्ण रूप से नई शिक्षा नीति में भारतीयता के दर्शन होंगे।विद्यालय के प्रबंधक अरविन्द कुमार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उपस्थित छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में जुड़ने की बात कही।विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार निगम ने कहा कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से वर्षभर छात्र-छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं की दी गई संस्कारयुक्त शिक्षा के दर्शन होते हैं।शिक्षा के माध्यम से ही रोजगार का सृजन होता है। वर्तमान में संस्कारित शिक्षा का महत्व विद्यालयों और काॅलेज में है।शिवदयाल सर ने कहा कि भौतिकवादी सोच को संस्कारित शिक्षा से ही बदला जा सकता है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

कार्यक्रम का संचालन शिव दयाल सर उप प्रधानाचार्य श्री कैलाश शाही इंटर कॉलेज बरवा बाबू ने किया मुख्य अतिथि मनीष सिंह विवेक भैया ने प्रथम स्थान प्राप्त आर्यन गौड़ को पुरस्कार में साईकिल देकर सम्मानित किया साथ हीं साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजनीश सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा सोनाली प्रजापति को साईकिल से सम्मानित किया।इस अवसर पर गंगेश सिंह,ओमवीर सिंह,जितेन्द्र तिवारी,देवेंद्र कुमार,आशुतोष सिंह,प्रदीप सिंह,अनिल सिंह, संयोगिता एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking