News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाज़ार: वंशराज सिंह इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2023  |  5:29 PM

983 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाज़ार: वंशराज सिंह इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)। कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र अन्तर्गत लखिमा गांव में स्थित बंसराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खड्डा के ब्लाक प्रमुख एवं कुशीनगर के सांसद विजय दुबे के पुत्र शशांक दुबे ने इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को साईकिल देकर तथा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।इस दौरान प्राथमिक कक्षा से आदित्य सिंह एवं जूनियर कक्षा से कुमारी प्रीति सिंह तथा माध्यमिक स्तर की कक्षा से दीपशिखा निषाद को मुख्य अतिथि शशांक दुबे ने साईकिल एवं मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं,अभिभावकों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शशांक दुबे ब्लाक प्रमुख खड्डा ने कहा कि शिक्षा से ही हम जीवन के सभी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और इसके बिना हमारा जीवन अधूरा है।यह एक ऐसा हथियार है जिससे हम प्रदेश,देश और विदेश में बदलाव ला सकते हैं और शिक्षा रुपी शस्त्र से हम जीवन के सभी चीजों को प्राप्त कर सकते हैं।मेरी सरकार विद्यार्थियों के हित में काम कर रही है।आने वाले समय में उन्हें प्रोत्साहित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में इस ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना करके प्रबंधक जी ने पुनीत कार्य किया है।हम इन्हें बधाई देते हैं। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मेरा आशीर्वाद है कि आप अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम और मेहनत से इसे हासिल करें तथा अपने शिक्षकों के बताए हुए रास्ते पर चलकर शिक्षा के द्वारा समाज में कुछ करने की हुनर पैदा करें जिससे हमारे देश का नाम रोशन हो सके।विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य व्यास सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारा मुख्य शस्त्र है तथा इसके अभाव में हम समाज में कहीं खड़े नहीं हो सकते है लोगों को अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

प्रबंधक प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में नई-नई तकनीकों का प्रयोग करके शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा है।हम अपने विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद देते हैं कि कम समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कराया और बच्चों ने बखूबी उसे पेश किया।प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान भाजपा नेता शेषमणि गौड़ धीरज सिंह विवेक सिंह गोविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking