News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: चोरी के लाखों के सामान के साथ पांच चोर गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 23, 2023  |  2:55 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: चोरी के लाखों के सामान के साथ पांच चोर गिरफ्तार
  • सिन्दुरियां पंचायत भवन में हुई चोरी का अहिरौली पुलिस ने किया पर्दाफाश

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया विशुनपुर पंचायत भवन में हुई चोरी की खुलासा करते हुए लाखों की चोरी के सामान के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते दिनांक 24/05/2023 दिन बुधवार को सिन्दुरिया विशुनपुर गांव में स्थित पंचायत भवन का गेट तोड़कर उसमें लगे लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए थे।ग्राम प्रधान के तहरीर पर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

बीते शुक्रवार को अहिरौली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 200/2023 धारा 457,380,411,414,34 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये 1.सुनील पुत्र रामप्रताप सिंह 2. अनुज पुत्र मनोज कुमार 3. रोहित कुमार पुत्र निकलेश सिंह 4. शाहिल पुत्र मुस्तकीम अली निवासी सेन्दुरिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 5. रामवली पटेल पुत्र स्व: चोकट निवासी हरखापुर थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को ग्राम हरखापुर थाना पिपराईच अभियुक्त रामबली पटेला का घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशान देही पर पुलिस ने चोरी की दो अदद ल्यूमिनस बैट्री सोलर दो अदद मॉनीटर तथा एक अदद प्रिन्टर व एक अदद इन्वर्टर ल्यूमिनियश तथा अभियुक्त सुनील के पास से बरामद सीपीयू बरामद हुआ।घटना में शामिल छःअभियुक्त में से पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छठवें अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविभूषण राय उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम पाण्डेय हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव कांस्टेबल शुभम यादव अनिल यादव अमित कुमार शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking